राज्य
अगस्त में GST से बिहार ने की बंपर कमाई, तिजोरी में आए ₹13870 करोड़, 8% बढ़ा रेवेन्यू
पोस्ट-सेटलमेंट के बाद वस्तु व सेवा-कर (जीएसटी) के मद में बिहार को चालू वित्तीय वर्ष (2026-27) में अप्रैल से अगस्त तक 13870 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि से यह राशि आठ प्रतिशत अधिक है। पिछली बार अगस्त तक 12883 करोड़ रुपये मिले थे।
बहरहाल, चालू वित्तीय वर्ष में अकेले अगस्त में पोस्ट-सेटलमेंट के बाद 2684 करोड़ रुपये जीएसटी की प्राप्ति हुई है। प्री-सेटलमेंट में यह राशि 907 करोड़ रुपये थी। यानी कि सेंटलमेंट के बाद बिहार के हिस्से में अच्छी आवक हुई है। इससे वाणिज्य-कर विभाग उत्साहित है।
यह शानदार वृद्धि राज्य की मजबूत वित्तीय स्थिति और बढ़ती खपत को दर्शाती है। अक्टूबर से नवरात्र व दशहरा के साथ सांस्कृतिक आयोजनों का दौर शुरू होगा। तब एसजीएसटी से राजस्व की प्राप्ति में और वृद्धि की संभावना है।
बिहार में जीएसटी कलेक्शन बढ़ने के पीछे कई महत्वपूर्ण आर्थिक और ढांचागत कारण रहे हैं। जीएसटी-2.0 सुधारों के अंतर्गत रोजमर्रा के घरेलू सामानों, कपड़ों और आवश्यक दवाओं पर टैक्स की दरें कम की गईं। इससे बिहार के ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों में खरीदारी (खपत) में वृद्धि हुई है।
राज्य में छोटे व्यापारियों और व्यवसायों का बड़े पैमाने पर डिजिटलीकरण हुआ है, जिससे वे कर प्रणाली के दायरे में आए हैं। कर चोरी रोकने के लिए डेटा एनालिटिक्स और ई-वे बिल की सघन जांच ने राजस्व रिसाव को काफी कम किया है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



