राजनीति
‘अभद्र और विकृत मानसिकता’, TVK की महिला उम्मीदवार पर MK स्टालिन की टिप्पणी पर भड़के CM विजय
तमिलनाडु के धरापुरम उपचुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान DMK प्रमुख एमके स्टालिन पूर्व विधायक सत्यभामा पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘सूटकेस-भामा’ और ‘समरसॉल्ट भामा’ करार दिया। उनकी शारीरिक बनावट पर की गई इस टिप्पणी के बाद सत्ताधारी पार्टी TVK ने कड़ा विरोध जताया है।
धरापुरम उपचुनाव के दौरान एक रैली में एमके स्टालिन द्वारा दिए गए इस बयान के बाद राज्य में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सत्तारूढ़ पार्टी टीवीके ने स्टालिन की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर एक दलित महिला उम्मीदवार को शारीरिक रूप से अपमानित (बॉडी शेम) करने का आरोप लगाया और उनसे माफी की मांग की।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धरापुरम उपचुनाव में टीवीके उम्मीदवार पर डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अभद्र टिप्पणी
स्टालिन पर निशाना साधते हुए तमिलनाडु के सीएम विजय ने उनकी टिप्पणियों को पूरी तरह से असभ्य और अपमानजनक बताया। विजय ने ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, “धरापुरम उपचुनाव की प्रचार सभा की आड़ में डीएमके के नेता स्टालिन ने एक असभ्य सभा का आयोजन किया। धरापुरम से हमारी उम्मीदवार सत्यभामा पर उन्होंने बेहद अभद्र टिप्पणी की और उनका मजाक उड़ाते हुए विकृत आनंद उठाया।”
धरापुरम की जनता देगी जवाब
डीएमके को महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाली आदत से मजबूर पार्टी बताते हुए विजय ने कहा कि जनता इसे कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने आगे लिखा, “जो पार्टी महिलाओं के सामने ही उनके बारे में अश्लील और अभद्र बातें करने में माहिर हैं, उन्हें तमिलनाडु और धरापुरम की जनता करारा जवाब देगी। तमिलनाडु की महिलाओं के बेटे और भाई के रूप में, मैं डीएमके की इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।”
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

