लाइफ स्टाइल
कंडीशनर लगाना ही काफी नहीं, सही तरीका भी है जरूरी, इन गलतियों से बाल हो सकते हैं खराब
हर किसी को काले, लंबे और घने बालों की चाहत होती है, पर कुछ लोग ही बालों की ठीक से केयर कर पाते हैं। उन्हें लगता है कि आज के प्रदूषण और धूल-मिट्टी वाले समय में केवल एक अच्छे शैंपू का इस्तेमाल ही हेयर केयर है। जबकि कंडीशनर का उपयोग और उसका सही तरीका भी उतना ही मायने रखता है, आइए आपको बताते हैं कि बालों में कंडीशनर लगाते समय कौन सी गलतियों से बचा जाना चाहिए।
स्कैल्प में लगाने से बचें
आपको ऐसा लगता होगा कि कंडीशनर को स्कैल्प में लगाने से उसे जड़ों से सिल्की और शाइनी बनाया जा सकता है। लेकिन यह एक आम गलती है, जिससे हमेशा बचा जाना चाहिए। कंडीशनर एक केमिकल हेयर प्रोडक्ट है जिसका काम बालों को ऊपरी तौर पर मुलायम और शाइनी बनाना होता है, इसका बालों को अंदरूनी पोषण देने से कोई लेना-देना नहीं होता।
लंबे समय तक न लगाए रखें
कुछ लोग यह भी मानते हैं कि कंडीशनर को लंबे समय तक लगाए रखने से उसका असर बालों पर ज्यादा समय तक रहेगा, पर यह एक गलत धारणा है। कंडीशनर लगाने के बाद उसके लिखे समय तक ही लगाया जाना चाहिए, जिससे बालों को पर्याप्त नमी मिल पाए। कई बार ज्यादा समय तक कंडीशनर लगाए रखने से बाल डैमेज तक हो जाते हैं।
जरूरत से ज्यादा न लगाएं
कंडीशनर से क्योंकि बालों को बाहर से सही पोषण मिल जाता है, ऐसे में इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में लगा लेना एक आम आदत है। यह समझने की जरूरत है कि ज्यादा कंडीशनर लगाना बालों को ज्यादा सिल्की और शाइनी नहीं करेगा, इसलिए हमेशा न तो ज्यादा और न ही कम, बालों की लंबाई के हिसाब से सही मात्रा में ही इसे लगाया जाना चाहिए।
क्या है कंडीशनर लगाने का सही तरीका?
-
सबसे पहले बालों को शैंपू की मदद से अच्छे से साफ कर लें।
-
इसके बाद बालों से पानी निकाल लेना है और फिर कंडीशनर अप्लाई करना है।
-
इस बात ध्यान रखें कि गीले बालों पर हाथों का ज्यादा प्रेशर न पड़े क्योंकि इस दौरान बाल सबसे कमजोर होते हैं और ज्यादा टूट सकते हैं।
-
बालों को जड़ों से बचाते हुए पूरे बालों पर अप्लाई करें।
-
आखिर में 5-6 मिनट बाद साफ और ठंडे पानी से बालों को धो लेना है।
यह भी पढ़ें- स्किनकेयर का पॉपुलर हैक है ‘Slugging’, मगर 3 गलतियां बन सकती हैं पिंपल्स की वजह; जानिए किन बातों का रखें ध्यान
यह भी पढ़ें- फेस एक्जीमा है, तो मेकअप लगाते समय न करें ये गलतियां, त्वचा का रखें खास ख्याल
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

