मध्य प्रदेश
केंद्रीय मंत्री गडकरी का बड़ा दावा- मैं MP में ऐसा मॉडल बना दूंगा कि 25 हजार बसें बिना पैसे के खरीद लेंगे, युवाओं को मिलेगा रोजगार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत करने के अवसर पर कहा कि मध्य प्रदेश में राज्य परिवहन सेवा का एक दौर ऐसा भी था, जब बसों में घंटी छोड़कर सब बजता था। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि एक हजार लोगों के लिए आठ बसें चाहिए, लेकिन हमारे देश में एक हजार लोगों पर केवल दो बसें ही है। प्रदेश में 25 हजार इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाने की आवश्यकता है।
गडकरी ने आगे कहा कि मैं तो मध्य प्रदेश में ऐसा मॉडल बना दूंगा कि 25 हजार बसें बिना पैसे के खरीद लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी सिटी बसों को दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सुविधा को देखते हुए डिजाइन तैयार किए हैं। सिटी बसों में हाइड्रोलिक सिस्टम होगा, बस की ऊंचाई कम की जा सकेगी, बुजुर्गों का बसों में चढ़ना आसान होगा। बसों में व्हीकल चेयर, रैंप, हेंडल की व्यवस्था होगी।
गडकरी ने कैब एग्रीगेटर्स के साथ जुड़ने पर बल दिया। कहा कि राज्य सरकारों को इस दिशा में कार्य करना होगा, मध्य प्रदेश में इस पहल से 40 से 50 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। बसों के सुरक्षा मानकों को लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि मैन्युअल बस बॉडी बिल्डर का पंजीयन अब केवल टेस्टिंग एजेंसी से टाइप एप्रूवल सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के बाद किया जाएगा। नए सुरक्षा नियम में हर बस के लिए अलग चेक लिस्ट तैयार की जाएगी और इसे वाहन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
डीजल-पेट्रोल के संकट के दौर में ई-बस बेहतर विकल्प
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डीजल पेट्रोल के संकट के दौर में ई-बस बेहतर विकल्प है। अब तो ट्रैक्टर भी इलेक्ट्रिक चल रहे हैं। आदिवासी अंचल में कठिनाई का माहौल था। टैंपो से जैसे ओवर लोडेड वाहनों में चलते थे। असुरक्षित वाहनों से लोग दुर्घटना का शिकार होते थे।
हमारी सरकार जनता की सुविधा के लिए अत्याधुनिक बसें चला रही है। बस में जीपीएस, सीसीटीवी, कैमरा, पैनिक बटन, यात्री सुरक्षा के साथ ड्राइवरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा है।
लोकपथ एप बना नागरिकों के लिए स्मार्ट ट्रैवल पार्टनर
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोकपथ एप नागरिकों के लिए स्मार्ट ट्रैवल पार्टनर बन गया है। इस पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बसों की समय सारणी भी उपलब्ध होगी। एप गंतव्य, पर्यटन स्थल, टोल नाके, अस्पताल भी दिखाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह परिवहन सेवा ग्राम पंचायतों को भी शहरों से जोड़ेगी।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित थीं। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध संचालक मनीष सिंह तथा स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल के निर्देशक प्रोफेसर डॉ. कैलाश राव एम के बीच एमओयू हुआ।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

