मध्य प्रदेश
चार बांग्लादेशी युवतियों को वापस भेजने की तैयारी शुरू, ग्वालियर GRP की जांच में सामने आया कश्मीर कनेक्शन
बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत लाई गईं चार युवतियों से पूछताछ के बाद ग्वालियर जीआरपी ने उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानव तस्करी से जुड़े इस मामले में जीआरपी ने अपने मुख्यालय को पत्र भेजकर युवतियों को वापस भेजने की अनुमति मांगी है।
पूछताछ में मानव तस्करी नेटवर्क के काम करने के तरीके को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, भारत में प्रवेश कराने के बाद युवतियों को किसी एक स्थान पर नहीं रखा जाता था। उन्हें अलग-अलग शहरों में भेजा जाता था, जहां घरेलू काम, शादी कराने या स्थानीय संपर्कों के माध्यम से उन्हें बसाने की कोशिश की जाती थी।
सीमा से अंतिम ठिकाने तक मददगारों की तलाश
पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर जांच एजेंसियां अब नेटवर्क से जुड़े उन लोगों की पहचान करने में जुटी हैं, जिन्होंने युवतियों को सीमा पार कराने से लेकर अलग-अलग शहरों में पहुंचाने तक मदद की।
एजेंसियों का फोकस नेटवर्क की पूरी कड़ी को सामने लाने पर है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवतियों को भारत लाने, उन्हें एक शहर से दूसरे शहर भेजने और अंतिम ठिकाने तक पहुंचाने में कौन-कौन लोग शामिल थे।
कश्मीर में रिसीव करने वाले सदस्य की तलाश
जांच में नेटवर्क के एक और सदस्य की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति कश्मीर में युवतियों को रिसीव करता था। एजेंसियां अब उसके संपर्कों, नेटवर्क में भूमिका और युवतियों को आगे भेजने से जुड़े लिंक की पड़ताल कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- शिवपुरी से ग्वालियर पति के साथ चिड़ियाघर घूमने पहुंची विवाहिता, गेट से हो गई गायब; CCTV में युवक संग बाइक पर जाते दिखी
मोहम्मद हसन से पूछताछ में मिली जानकारी
नेटवर्क से जुड़े मोहम्मद हसन से पूछताछ के दौरान भी जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बात सामने आई है। इन्हीं जानकारियों के आधार पर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और युवतियों की आवाजाही से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है।
फिलहाल जीआरपी युवतियों को वापस भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। वहीं जांच एजेंसियां मानव तस्करी के इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही हैं
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

