मध्य प्रदेश
झांसा देकर खुलवाया गेट, फिर चादर डालकर युवक को बेरहमी से पीटा… इंदौर में लाखों की लूट के बाद ऐसे पकड़े गए पांचों
शहर में अपराधियों के दुस्साहस का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूधिया क्षेत्र स्थित नीलगिरी परिसर में हथियारबंद बदमाशों ने एक रिहाइशी फ्लैट को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने फ्लैट में मौजूद व्यक्ति को चादर से ढककर बेरहमी से पीटा, ताकि वह आरोपियों की पहचान न कर सके।
घटना की शिकायत मिलते ही खुड़ैल थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सोसाइटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वारदात में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।
बहाने से खुलवाया दरवाजा
वारदात 27 सितंबर 2026 को खुड़ैल थाना क्षेत्र के नीलगिरी परिसर के ब्लॉक नंबर-01 स्थित फ्लैट नंबर-402 में हुई। यहां चौबे परिवार रहता है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पांच बदमाश योजनाबद्ध तरीके से फ्लैट तक पहुंचे और किसी बहाने से दरवाजा खुलवाया।
दरवाजा खुलते ही बदमाश जबरन अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने पीड़ित को चादर से ढक दिया, जिससे वह उनके चेहरे नहीं देख सके। इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और घर में रखे सामान को खंगालना शुरू कर दिया।
अलमारी से जेवर-नकदी समेटकर फरार
बदमाशों ने घर की अलमारी और अन्य स्थानों पर रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी अपने कब्जे में ली और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
CCTV फुटेज से मिला सुराग
पुलिस ने नीलगिरी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में पांच संदिग्धों की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी पांच आरोपितों को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- महाकुंभ वायरल गर्ल के जन्म प्रमाण पत्र मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, महेश्वर नगर परिषद का आदेश निरस्त
पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों में तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटे गए जेवरात और नकदी भी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपियों से वारदात की पूरी योजना और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

