राज्य
दरभंगा जंक्शन पर विश्वस्तरीय स्टेशन के दावे के बीच धूप में टिकट के लिए तरसते यात्री
दरभंगा जंक्शन पर इन दिनों रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरभंगा जंक्शन को लगभग 340 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं वाले ‘वर्ल्ड क्लास’ (विश्वस्तरीय) स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इसको लेकर जंक्शन पर मुख्य टिकट काउंटर भवन के नवीनीकरण के कारण फिलहाल यात्रियों के लिए अस्थायी टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है। लेकिन यह व्यवस्था यात्रियों के लिए राहत के बजाय बड़ी आफत साबित हो रही है।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे लंबी लाइनों में लगकर टिकट कटाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
जंक्शन परिसर में बनाए गए इस अस्थायी टिकट काउंटर के पास यात्रियों को धूप से बचाने के लिए शेड या टेंट की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि टिकट काउंटर के बाहर लगभग चार फीट का छज्जा निकला हुआ है। लेकिन इससे यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है।
दोपहर के समय जब तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, उस वक्त भी बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ यात्री खुले मैदान में लाइन में खड़े रहने को विवश हैं। पीने के पानी या हवा के लिए पंखे की व्यवस्था न होने से यात्रियों का हाल बेहाल है। कई यात्रियों ने शिकायत की है कि लंबी लाइन और भीषण गर्मी के कारण अक्सर लोग अस्वस्थ महसूस करने लगते हैं।
यात्रियों में भारी आक्रोश, प्रबंधन के दावों की खुली पोल
टिकट लेने आए यात्रा महेश चौपाल, संतोष कामत, अवधेश चौधरी ने कहा कि रेलवे एक तरफ आधुनिकरण और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।
यात्रियों के अनुसार, “अस्थायी काउंटर बनाना मजबूरी हो सकता है, लेकिन कम से कम ऊपर एक बड़ा शेड या तिरपाल की व्यवस्था तो की ही जा सकती थी। इस चिलचिलाती धूप में आधे घंटे तक लाइन में खड़ा रहना किसी सजा से कम नहीं है।”
यात्रियों ने की शेड निर्माण की मांग
इस अव्यवस्था को लेकर दैनिक यात्रियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भी काफी नाराजगी है। लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि जब तक स्थायी टिकट काउंटर पूरी तरह से काम करना शुरू नहीं कर देता, तब तक इस अस्थायी काउंटर के पूरे हिस्से को बड़े वाटरप्रूफ शेड से ढका जाए।
साथ ही कतार में खड़े लोगों के लिए ठंडे पानी और पंखों का तत्काल इंतजाम किया जाए, ताकि इस जानलेवा गर्मी में किसी यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे।
मामले की जानकारी ली जा रही है। यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। मंडल के डीआरएम को इस संबंध में अवगत कराया जा रहा है।
सरस्वती चंद्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल हाजीपुर।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



