दिल्ली
दिल्ली में एक घर में मृत मिला महिला-कुत्ता
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में 55 वर्षीय एक महिला और उसका पालतू कुत्ता मृत पाया गया, जबकि होम्योपैथी चिकित्सक उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि उन्हें इंदिरा पार्क में एक घर में कथित आत्महत्या के प्रयास के संबंध में देर रात करीब 2.49 बजे बिंदापुर पुलिस थाने में पीसीआर कॉल मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने जसप्रीत कौर (55) को मृत पाया और उनके पति रिच्छपाल (56) को अर्ध-बेहोशी की हालत में पाया।
दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर जसप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। रिच्छपाल का इलाज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है। दंपति का एक पालतू कुत्ता भी घर के अंदर मृत पाया गया।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दंपति ने 29 जून को सुबह 11.30 बजे के आसपास कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन किया।
पूछताछ के दौरान रिछपाल ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने और उसकी पत्नी ने मिलकर जहर पी लिया था। जांचकर्ताओं को संदेह है कि दंपति ने अवसाद के कारण यह कदम उठाया होगा। शुरुआती पूछताछ में यह भी पता चला है कि उनके बच्चे दिल्ली के बाहर अलग रहते हैं।
पुलिस ने कहा कि घटना के कारणों की पुष्टि की जा रही है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



