पंजाब
पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 1,746 जवानों—लड़कों और लड़कियों—को नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।CM मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 1,746 जवानों—लड़कों और लड़कियों—को नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त जवानों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब और पंजाबवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसे मजबूत करने के लिए पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
सीएम भगवंत मान ने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक पंजाब सरकार ने 63,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, जिनमें से 10,264 युवाओं की भर्ती पुलिस विभाग में की गई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया का प्रमाण है, जिससे युवाओं का सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस को आधुनिक और सक्षम बनाने के लिए सरकार लगातार विशेष प्रयास कर रही है। पुलिस को अत्याधुनिक संसाधन, प्रशिक्षण और तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है ताकि कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार पंजाब पुलिस के गौरवशाली और सम्माननीय इतिहास को संरक्षित करने और उसकी प्रतिष्ठा को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



