राज्य
बिहार के पेंशनधारियों को सरकार ने दी खुशखबरी, खाते में आई 1100-1100 की रुपये राशि
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जुलाई माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। राज्य के 10132888 पेंशनधारियों को 1100 रुपये की दर से राशि भेजी गई।
मुंगेर जिले के 128064 पेंशनधारियों को कुल 14 करोड़ 41 लाख 53 हजार 300 रुपये का भुगतान किया गया। समाहरणालय के संवाद कक्ष में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राजीव रंजन, उपनिदेशक कुमार सत्यकाम समेत विभागीय कर्मी व पेंशनधारी मौजूद रहे। जिले में छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं संचालित हैं।
इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के 64833, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 29506, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12256, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 7306, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन के 1131 और बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन के 13032 लाभार्थी शामिल हैं।
विभाग ने बताया कि जिले के 22729 पेंशनधारियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे लाभार्थी आधार कार्ड के साथ नजदीकी सीएससी या वसुधा केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं। आनलाइन परेशानी होने पर विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक सत्यापन कराया जा सकता है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



