राज्य
बिहार के MLA सीखेंगे AI और डिजिटल तकनीक की बारीकियां, CM सम्राट करेंगे MKVI वेब पोर्टल का शुभारंभ
विधानसभा द्वारा गुरुवार को आयोजित होने वाले प्रबोधन कार्यक्रम में विधायक डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण पाएंगे। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (एमकेवीआइ) से संबंधित वेब पोर्टल (प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग इंफार्मेशन सिस्टम पोर्टल) का शुभारंभ किया जाएगा।
दो सत्रों में होगा विधायकों का प्रशिक्षण
विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित ऑडिटोरियम में सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक दो सत्रों में यह प्रबोधन कार्यक्रम होगा।
इसमें विधायकों को डिजिटल तकनीक और एआइ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में विधायकों को संबोधित करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नवीन तकनीकों एवं डिजिटल प्रशासनिक प्रणालियों से जनप्रतिनिधियों का परिचित होना भी आवश्यक है। बदलते दौर में तकनीक की समझ जनप्रतिनिधियों के लिए उपयोगी साबित होगी।
डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता पर जोर
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम विधायकों की तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ करने के साथ डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं परिणामोन्मुख विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
डिजिटल प्रणालियों की जानकारी से विधायक अपने विधायी और क्षेत्रीय दायित्वों को अधिक प्रभावी तरीके से निभा सकेंगे।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन में बेहतर समन्वय
उन्होंने कहा कि नई तकनीक से विधायी दायित्वों के निर्वहन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच तकनीक आधारित समन्वय और अधिक प्रभावी बनेगा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजनाओं की निगरानी और प्रगति की जानकारी हासिल करना भी आसान होगा।
एमकेवीआइ पोर्टल से योजनाओं की निगरानी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (एमकेवीआइ) से संबंधित प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग इंफार्मेशन सिस्टम पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।
इस पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की निगरानी और उनकी प्रगति से जुड़ी जानकारी को डिजिटल माध्यम से व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
इससे योजना क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

