राज्य
बिहार में लीज पर मिलेगी पथ निर्माण विभाग की खाली जमीन, मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश
पथ निर्माण विभाग की वैसी जमीन जि्सका उपयोग विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा, अब लीज पर दी जाएगी।
कई जिलों में इस तरह की जमीन उपलब्ध है। पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र ने कहा कि इस तरह की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए यह जरूरी है।
पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि यह आवश्यक है कि विभाग की भूमि को सुरक्षित रखने हेतु इसे लीज पर आवंटित करने की कार्रवाई की जाए। इससे जहां एक ओर विभाग की भूमि सुरक्षित रहेगी वहीं, दूसरी ओर सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।
इस संबंध में उन्हाेंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के सभी जिलों में पथ निर्माण विभाग की उपलब्ध भूमि का ब्योरा नजरी नक्शा के साथ प्राप्त कर समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि राज्य के किस-किस जिलों में और कहां-कहां विभाग की कितनी जमीन उपलब्ध है।
अधिकारियों को दिया निर्देश
पथ निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि इस संबंध में एक येाजना तैयार करें कि विभागीय भूमि को किन-किन कार्यों हेतु लीज पर लीज पर दी जा सकती है।
इस दिशा में शीघ्र अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय ताकि विभाग की भूमि सुरक्षित एवं संरक्षित रहने के साथ-साथ विभाग को राजस्व की प्राप्ति भी हो सके।
विभागीय पदाधिकारियों से विभिन्न जिलों में उपलब्ध विभागीय निरीक्षण भवन के संबंध में भी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिल रही है कि कई जगहों पर विभागीय निरीक्षण भवन जिला प्रशासन अथवा पुलिस के अवैध कब्जे में है, जो उचित नहीं है।
ऐसे निरीक्षण भवनों को अनाधिकृत कब्जा से मुक्त कराकर विभाग के नियंत्रण में लेने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



