खेल
बीसीसीआई ने आईपीएल में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों द्वारा स्मार्ट चश्मे के इस्तेमाल पर लगाई रोक
बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने मौजूदा आईपीएल में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों द्वारा स्मार्ट धूप के चश्मे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
लीग की फ्रेंचाइजियों को दी गई एडवाइजरी में बीसीसीआई एसीएसयू ने कहा है कि यह देखा गया है कि कुछ कंपनियां खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को स्मार्ट धूप के चश्मे की मार्केटिंग और बिक्री कर रही हैं।
बोर्ड ने कहा, “कृपया ध्यान दें कि ये डिवाइस उन्नत संचार सुविधाओं से लैस हैं, जिसमें लाइव स्ट्रीमिंग, टेक्स्ट संदेश भेजना और प्राप्त करना शामिल है, साथ ही मोबाइल डेटा या वाई-फाई नेटवर्क के माध्यम से ऑडियो और वीडियो कॉलिंग क्षमताएं भी शामिल हैं।
बयान में कहा गया है, ”खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र (पीएमओए) के न्यूनतम मानकों के तहत इस तरह के चश्मे और चश्मे को ‘ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस’ और ‘कम्युनिकेशन डिवाइस’ दोनों की श्रेणी में रखा गया है।
बयान में कहा गया है, ‘यह अधिसूचित किया जाता है कि पीएमओए के भीतर ‘स्मार्ट गॉगल्स’ रखना या उसका इस्तेमाल सख्त वर्जित है।
खिलाड़ियों को निर्धारित पीएमओए में संचार उपकरणों का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया है और मौजूदा सत्र में राजस्थान रॉयल्स के रोमी भिंडर को एक मैच के दौरान टीम डगआउट में फोन का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद होने के बाद एक लाख रुपये का जुर्माना और चेतावनी दी गई है।
बोर्ड ने अपने ताजा परामर्श में खिलाड़ियों और अधिकारियों से पीएमओए में प्रवेश करने से पहले स्मार्ट धूप का चश्मा जमा करने का आग्रह किया और अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बोर्ड ने कहा, ‘सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को निर्देश दिया जाता है कि वे मैच के दिन पीएमओए में प्रवेश करने पर इस तरह के उपकरणों को अपने मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच के साथ सुरक्षा संपर्क अधिकारी (एसएलओ) के पास जमा कराएं।
बयान में कहा गया है, ”इस तरह के उपकरणों को जमा करने में विफल रहने को पीएमओए प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जाएगा और आईपीएल 2026 के लिए पीएमओए के न्यूनतम मानकों के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है।
इस साल आईपीएल में आचार संहिता के उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं जिसके बाद बीसीसीआई ने पहले सख्त प्रोटोकॉल जारी किया था जिसमें सुरक्षा टीम की अनुमति के बिना खिलाड़ियों के देर रात के दौरे पर रोक लगा दी गई थी।
बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं और हनीट्रैप के डर के कारण खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के होटल के कमरों में मेहमानों को जाने की अनुमति नहीं दी है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

