बिहार-झारखंड
बेंगलुरु से दरभंगा आ रही अकासा की फ्लाइट डायवर्ट हो फिर से बेंगलुरु पहुंची
दरभंगा से बेंगलुरु आ रही अकासा की फ्लाइट डायवर्ट होकर फिर से बेंगलुरु लैंड कर गई। इसे पीछे तकनीकी वजह बताई गई। बेंगलुरु आने-जाने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया।
फ्लाइट डायवर्ट होने से यात्री कुछ देर के लिए उड़ान को लेकर असमंजस में पड़ गए। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर विमान ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी।
यह फ्लाइट दरभंगा एयरपोर्ट पर 12:10 बजे लैंड करती और दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर विमान बेंगलुरु के लिए 12:50 बजे रवाना होती।
लेकिन आधे रास्ते से विमान को डायवर्ट कर वापस बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतारने की नौबत आ गई। इससे दोनों के यात्रियों की चिंता बढ़ गई। वे उड़ान बहाल करने की मांग को लेकर एयरलाइन कंपनी पर दबाव बनाने लगे।
तकनीकी खामी को दूर कर फ्लाइट 12 बजे में बेंगलुरु एयरपोर्ट से फिर उड़ान भरी और दरभंगा एयरपोर्ट पर 2:15 बजे लैंड की। तब जाकर दोनों ओर से यात्री गंतव्य की ओर रवाना हुआ और हालात सामान्य हो सका।
इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि एयरलाइन कंपनी की ओर से जानकारी मिली कि अचानक तकनीकी कारणों से फ्लाइट को डायवर्ट करने की स्थिति बन गई थी। खामी को दूर होने के बाद सुरक्षित दोनों ओर से यात्रियों ने यात्रा पूरी की है।
इधर शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच 12 विमानों का आवागमन हुआ। इसमें दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से 25 मिनट पहले पहुंच गई।
बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:10 से दो घंटा पांच मिनट विलंब से 2:15 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:55 से 20 मिनट पहले पहुंच गई।
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:20 से पांच मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय तीन बजे से 20 मिनट पहले पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 45 मिनट विलंब से 4:05 बजे पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर रही।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

