देश
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों की मौत मलबे में दबे 4-5 लोगों के
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत के ढहने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि बालाजी नगर इलाके में कोहिनूर इमारत का एक हिस्सा गुरुवार रात करीब 11.30 बजे ढह गया।
उन्होंने कहा, ‘कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि मलबे में चार से पांच लोग अब भी फंसे हुए हैं और खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
उन्होंने बताया कि एक घायल नाबालिग को बचा लिया गया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत में 48 कमरे थे, जिनमें से प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे थे। नगर निकाय ने इमारत को खतरनाक घोषित कर दिया था। परिसर में मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके दौरान यह हादसा हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे निवासियों ने इमारत से तेज आवाज सुनी।
सबसे खराब स्थिति के डर से, स्थानीय लोगों ने तुरंत कई परिवारों को अन्य स्थानों पर निकालने में मदद की। हालांकि, जब कुछ लोग बाहर निकल रहे थे, तब इमारत का ‘बी’ विंग ढह गया।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, ठाणे आपदा मोचन बल और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें एक प्रमुख बचाव अभियान चला रही हैं। घटनास्थल पर एक श्वान दस्ता, दमकल की चार गाड़ियां, दो एंबुलेंस और भारी मशीनरी तैनात की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि इस मानसून में ठाणे जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



