राज्य
मध्य प्रदेश के भिंड में पिकअप और डंपर की टक्कर, 8 मजदूरों की मौत, 32 घायल
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार तड़के एक पिकअप वाहन और डंपर ट्रक की टक्कर में आठ मजदूरों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना भिंड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिमका गांव के पास देर रात करीब 1 बजे हुई।
ये मजदूर ग्वालियर में धान की रोपाई का काम पूरा करने के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में अपने गांव लौट रहे थे।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजमार्ग पर बैठे मवेशियों से बचने की कोशिश में मजदूरों के वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया।
गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि वाहन गलत दिशा में मुड़ गया और विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ट्रक से टकरा गया।
उन्होंने बताया कि टक्कर से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई मजदूर फंस गए।
हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि बत्तीस अन्य लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय निवासियों की मदद से वाहन के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकाला।
सभी घायलों को गोहद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
खीरी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की और हादसे पर दुख जताया।
उन्होंने बताया कि मृतकों में से छह की पहचान मोहम्मदी इलाके के बेला तुर्सिया गांव के निवासी उपदेश, अमर सिंह, सुखदेव, रजनीश के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि दो की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
मोहम्मदी पुलिस थाने के प्रभारी उमेश चौरसिया ने बताया कि कुछ मृतकों और घायलों के परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश के भिंड में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दुर्घटना में मारे गए उत्तर प्रदेश के निवासियों के शवों को उनके गृह जिलों में पहुंचाया जाए और घायलों के लिए उचित चिकित्सा उपचार की व्यवस्था की जाए।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



