राज्य
यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 6 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक डबल डेकर एसी बस के पलट जाने से एक पुलिस उपनिरीक्षक सहित छह लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर निभा खेड़ा गांव के पास उस समय हुई जब करीब 50 यात्रियों को लेकर दिल्ली से बिहार जा रही बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी कि अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे की रेलिंग पर लटक गया, जिससे कई यात्री खिड़कियों से बाहर गिर गए।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया।
गंभीर रूप से घायल तीन पुलिसकर्मियों सहित यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



