मध्य प्रदेश
राहुल गांधी के बालाघाट आगमन से पहले एक और आदिवासी बच्ची की मौत, मलेरिया समेत अन्य व्याधियों से थी पीड़ित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट पहुंचने से पहले बैगा अंचल में बीमारी से एक और बच्चे की मौत हो गई। उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव की 11 वर्षीय सुषमा मर्सकोले ने बुधवार देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह करीब छह दिन से अस्पताल में भर्ती थी।
मलेरिया के साथ दूसरी व्याधियां भी
बुधवार रात करीब दो बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद करीब ढाई बजे परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव पहुंचे। गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बैगा क्षेत्रों में अब तक 34 बच्चों की मौत
बालाघाट के बैहर और बिरसा विकासखंड के आदिवासी बैगा क्षेत्रों में मलेरिया, खसरा, कुपोषण और अन्य बीमारियों को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। उपलब्ध प्रशासनिक जानकारी के अनुसार अब तक 34 बच्चों की मौत हो चुकी है। हालांकि, बैहर से कांग्रेस विधायक संजय उइके ने मृत बच्चों की संख्या 43 होने का दावा किया है।
राहुल गांधी मिलेंगे मृत बच्चों के स्वजन से
इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को प्रभावित बैगा क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे करीब 3 बजे जगला गांव जाएंगे और बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। जगला में बीमारी से चार बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें- MP में आदिवासी मुद्दे पर कांग्रेस का फोकस, राहुल गांधी का बालाघाट दौरा कराकर मोहन सरकार को घेरने के प्रयास में कांग्रेस
राहुल गांधी के दौरे से पहले आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और पूर्व विधायक हिना कांवरे भी क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

