राज्य
लखीसराय में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से छीनी चेन, क्या शहर में हो चुकी है बरौनी के ‘तिवारी गैंग’ की एंट्री?
शहर में दिनदहाड़े महिला चिकित्सक से सोने की चेन छिनतई की घटना ने अपराधियों के एक संगठित गिरोह के शहर में प्रवेश की आशंका को बल दिया है। पुलिस को आशंका है कि बेगूसराय जिले के बरौनी का चर्चित तिवारी गैंग लखीसराय में सक्रिय हो सकता है।
हालांकि, पुलिस इस बिंदु की गहनता से जांच कर रही है और अभी गिरोह की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लगातार सामने आ रही चेन छिनतई की घटनाओं और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की समानता ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।
मामले की शुरुआत शहर के व्यस्त विद्यापीठ चौक स्थित एनएच-80 पर दिनदहाड़े महिला चिकित्सक सोमा के गले से सोने की चेन छीनने की घटना से हुई।
बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मौका पाकर महिला चिकित्सक को निशाना बनाया और चेन छीनकर तेज गति से फरार हो गए। व्यस्त सड़क और दिन के समय हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।
बड़हिया-मोकामा की घटनाओं से मिल रहे तार:
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि इसी तरह की चेन छिनतई की घटनाएं पहले बड़हिया और मोकामा थाना क्षेत्र में भी हो चुकी हैं। दोनों जगह बाइक सवार अपराधियों ने महिलाओं को निशाना बनाया था। इन घटनाओं में हेलमेट पहने बाइक सवार संदिग्ध की तस्वीर पुलिस के हाथ लगी है।
विद्यापीठ चौक की घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी हेलमेट पहने बाइक सवार अपराधी नजर आ रहे हैं। पुलिस अब तीनों घटनाओं के फुटेज और तस्वीरों का तकनीकी आधार पर मिलान कर रही है।
पुलिस की डीआइयू टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए बड़हिया थाना क्षेत्र के बहादरपुर के पास महिला शिक्षिका से हुई चेन छिनतई और विद्यापीठ चौक की घटना के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया है।
अपराधियों की बाइक, हुलिया, घटनास्थल पर उनकी गतिविधि और वारदात के बाद भागने के रास्ते की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बैंक ग्राहकों पर भी नजर होने की आशंका:
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि बरौनी का तिवारी गैंग पूर्व में बाइक से घूमकर बैंक ग्राहकों से रुपये छिनतई और महिलाओं को निशाना बनाने जैसी घटनाओं में सक्रिय रहा है। इसी पैटर्न के आधार पर पुलिस इस गिरोह की लखीसराय में संभावित सक्रियता की जांच कर रही है।
शहर में बैंक, बाजार और प्रमुख सड़कों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी जांच के दायरे में लिए जा सकते हैं।
पुलिस गश्ती के दावों के बीच वारदात:
जिले में 24 घंटे पुलिस गश्ती, एनएच-80 सहित प्रमुख मार्गों पर लगातार पुलिस मूवमेंट और 112 टीम की सक्रियता के दावों के बावजूद व्यस्त चौक पर दिनदहाड़े हुई चेन छिनतई ने सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
खासकर महिलाओं और बैंक से रुपये लेकर निकलने वाले ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। घटना के दूसरे दिन भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर डीआईयू और स्थानीय पुलिस की टीम अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार काम कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
अब जांच का अहम सवाल यही है कि विद्यापीठ चौक की वारदात स्थानीय अपराधियों की करतूत है या बड़हिया और मोकामा की घटनाओं के पीछे सक्रिय गिरोह के तार वास्तव में लखीसराय तक पहुंच चुके हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



