राज्य
सावन सोमवार पर जबलपुर में आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पटी सड़कें; दादा गुरु संग CM मोहन ने उठाई कांवड़
सावन के सोमवार को संस्कारधानी जबलपुर शिवभक्ति और मां नर्मदा की आस्था में डूबी नजर आई। शहर की सड़कों पर जहां तक नजर गई, कांवड़ यात्रियों का हुजूम दिखाई दिया। हजारों श्रद्धालु मां नर्मदा का पवित्र जल कांवड़ में लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहे। भक्ति और उत्साह से सराबोर संस्कार कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने दादा गुरु के साथ कुछ दूरी तक कांवड़ उठाकर यात्रा में सहभागिता की और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने विशाल जनसमूह को देखकर कहा कि उन्होंने इससे पहले इतनी बड़ी कांवड़ यात्रा नहीं देखी।
‘समुद्र की लहरों की तरह आगे बढ़ रहा आस्था का सैलाब’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे आस्था का सैलाब समुद्र की लहरों की तरह आगे बढ़ रहा हो। कांवड़ यात्री भक्ति, साधना और संकल्प के साथ मां नर्मदा का जल लेकर निकले हैं। नर्मदा की पवित्र धारा से जल लेकर उसे भगवान शिव को अर्पित करने का यह संकल्प अपने आप में अद्भुत है।
उन्होंने कहा कि सावन के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भक्ति और ऊर्जा सनातन संस्कृति की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।

धार्मिक पर्यटन और देवस्थलों के विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, देवस्थलों के विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों को उनकी गरिमा और गौरव के अनुरूप विकसित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की धारा को और मजबूत करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
‘नर्मदा का हर कंकर शंकर’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महादेव कण-कण में विद्यमान हैं। मां नर्मदा को लेकर सनातन परंपरा में विशेष आस्था है और मान्यता है कि ‘नर्मदा का हर कंकर शंकर’ है। यही विश्वास श्रद्धालुओं को मां नर्मदा का जल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने की प्रेरणा देता है।
संस्कार कांवड़ यात्रा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर शिवभक्ति, जयकारों और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



