Connect with us

दिल्ली

स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान 24 घंटे की सलीफ, यात्रियों ने किया विरोध

स्पाइसजेट के करीब 200 यात्रियों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि दुबई के लिए उनकी उड़ानों के समय में कई बार बदलाव किया गया था और सोमवार से उन्हें अत्यधिक देरी का सामना करना पड़ रहा था।

दो उड़ानें एसजी 5111 और एसजी 5105 सोमवार को सुबह और शाम क्रमश: दुबई के लिए रवाना होने वाली थीं। हालांकि, प्रस्थान को पुनर्निर्धारित किया गया था। सूत्र ने बताया कि कई यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।

संपर्क किए जाने पर एयरलाइन के प्रवक्ता ने मंगलवार को यात्रियों को हुई असुविधा पर गहरा खेद जताया और कहा कि वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।

सूत्र ने यह भी कहा कि सोमवार देर शाम से दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 (टी3) पर विभिन्न स्थानों पर लगभग 200 यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया और हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इस मामले को स्पाइसजेट के अधिकारियों के साथ उठाया है।

स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, ”दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की उड़ानों एसजी 5111 और एसजी 5105 में परिचालन कारणों से देरी हुई है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “प्रभावित यात्रियों को समायोजित करने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है, और एयरलाइन असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

हाल के दिनों में, स्पाइसजेट को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने पिछले सप्ताह कहा था कि नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय स्पाइसजेट की वित्तीय स्थिति और परिचालन पर करीब से नजर रख रहे हैं।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *