एंटरटेनमेंट
Alliance में आकर Sohali Khan ने दिखाए तेवर, कहा- ‘मेरे साथ उंगली मत करना, मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ….
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर इस समय दो रियलिटी शोज की खास चर्चा है। एक है रितेश देशमुख और फराह खान का लॉक अप और दूसरा है कुणाल केमू का शो अलायंस। लॉक अप नेटफ्लिक्स पर आ रहा है जबकि अलायंस प्राइम वीडियो पर छाया हुआ है।
शो में रवि किशन (Ravi Kishan) और रिवा किशन (Riva Kishan), कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और अरसलन गोनी (Arslan Goni), ज़ैद दरबार (Zaid Darbar) और डेज़ी शाह जैसे कई सेलेब्स आए हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss से पहले कुणाल खेमू करेंगे OTT पर धमाका, 42 एपिसोड की रियलिटी सीरीज देगी एंटरटेनमेंट का डेली डोज
अब आखिरकार सोहेल खान ने ‘अलायंस’ में एंट्री कर ली है। यह उनका पहला रियलिटी शो भी है। अपने साथी कंटेस्टेंट्स से मिलने से पहले, सोहेल ने उन्हें पहले ही चेतावनी दे डाली। सोहेल ने उनसे कहा कि वो उनसे उलझें नहीं, भले ही वह देखने में नरम स्वभाव के लगें।
मैं रोना नहीं चाहता – सोहेल
सोहेल ने कहा कि उन्होंने इस शो में आने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह अपने फैन्स को अपना असली रूप दिखाना चाहते थे। सोहेल खान ने कहा, “मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ, लेकिन मैं इस पर रोना नहीं चाहता और बस आगे बढ़ जाता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “लोगों को लगता है मैं नरम हूं, अपने में रहता हूं। मेरे साथ उंगली करने की कोशिश मत करना नहीं तो सोहेल खान जाग जाएंगे।”
सोहेल ने किया ओटीटी डेब्यू
एक्टर ने कहा, ‘कोई टैग नहीं, कोई बोझ नहीं। जब आप यह शो देखेंगे, तो आपको असली सोहेल खान दिखेंगे।’ सोहेल के साथ शो में हिस्सा लेने वाले दूसरे कंटेस्टेंट उनकी एंट्री को लेकर बहुत उत्साहित थे। कुशल टंडन ने तो यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि वे उसी शो का हिस्सा हैं जिसे सोहेल ने अपने रियलिटी टीवी डेब्यू के लिए चुना है। सोहेल ने शो के होस्ट कुणाल खेमू से यह भी कहा कि ‘अलायंस’ उनके करियर में एक अहम कदम है, क्योंकि इसके लिए उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

