दिल्ली
हरियाणा के बहादुरगढ़ में जिम मालिक की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सदस्य मारे गए
हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान रविवार तड़के बहादुरगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्य मुठभेड़ में मारे गए।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि मृतकों की पहचान तिब्बा दानशेर निवासी प्रवेश और हिसार जिले के जाखोद खेड़ा गांव निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था और वे 11 जून को हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के मामले में वांछित थे।
अधिकारी ने कहा, ‘संयुक्त टीम ने विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई की कि हथियारों से लैस दोनों एक और अपराध को अंजाम देने के लिए बहादुरगढ़ पहुंचे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल के पैर में गोली लग गई, जबकि बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से चार अन्य जवान बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ में दोनों शूटर भी घायल हो गए।
एसपी ने कहा कि इसके बाद आरोपियों को बहादुरगढ़ शहर के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल कांस्टेबल को उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर कर दिया गया है और उसका इलाज चल रहा है।
भूषण ने कहा, “मामले की आगे की जांच बहादुरगढ़ के पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा द्वारा की जाएगी।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



