उत्तर प्रदेश
हापुड़ में बारिश के चलते जहां मकान की छत गिरने से हुई 55 साल के अशफाक की मौत, वहां Ground Zero पर क्या दिखा?
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है. हापुड़ जिले के पिलखुवा में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के समय घर में पिता और बेटा सो रहे थे. दोनों मलबे में दब गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी. वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.
फोटो: इसी बेड पर सो रहे थे बाप-बेटे

देर रात हुआ हादसा
हादसा धौलाना तहसील क्षेत्र के पिलखुवा कस्बे के मोहल्ला सद्दीकपुरा का है. जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण देर रात एक मकान की छत अचानक गिर गई. छत गिरने के समय अशफाक और उनका बेटा कासिम कमरे में सो रहे थे. देखते ही देखते दोनों मलबे के नीचे दब गए.
फोटो: ऐसे गिरी थी छत

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक अशफाक की मौत हो चुकी थी. वहीं उनका बेटा कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
फोटो: इसी मलबे से लोगों ने दोनों को निकाला था

मजदूरी कर चलाते थे परिवार
मृतक अशफाक के परिवार में दो बेटे हैं. बड़ा बेटा नाजिम (18) और छोटा बेटा कासिम (17) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
सूचना पर पहुंचा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया. नायब तहसीलदार ने भी मौके का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



