हरियाणा
नायब सरकार लाएगी सख्त कानून, बिना सरकारी जानकारी कोई युवा विदेश नहीं जा सकेगा
🔴 हरियाणा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों की अब खैर नहीं
नायब सरकार लाएगी सख्त कानून, बिना सरकारी जानकारी कोई युवा विदेश नहीं जा सकेगा
चंडीगढ़ | हरियाणा
हरियाणा में फर्जी ट्रैवल और इमिग्रेशन एजेंटों पर अब सरकार ने शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार एक सख्त कानून लाने जा रही है, जिसके तहत अब कोई भी युवा सरकार की जानकारी के बिना विदेश नहीं जा सकेगा।
राज्य के सभी ट्रैवल और इमिग्रेशन एजेंटों को विदेश सहयोग विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्हें लिखित रूप में यह जानकारी देनी होगी कि—
-
किस युवा को
-
किस तरीके से
-
कितने समय के लिए
-
और किस देश भेजा जा रहा है
⚠️ नियम तोड़ने पर जुर्माना और जेल
जो एजेंट इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ
-
भारी जुर्माना
-
और जेल की सजा तक का प्रावधान किया जाएगा।
सरकार यह कानून मार्च में शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र में पेश करने जा रही है।
📝 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने
-
विदेश सहयोग विभाग
-
और मुख्यमंत्री कार्यालय
के अधिकारियों को कानून का मसौदा तुरंत तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।
🚫 हजारों फर्जी एजेंट, सिर्फ 38 पंजीकृत
हरियाणा में इस समय स्थिति बेहद चिंताजनक है—
-
केवल 38 ट्रैवल और इमिग्रेशन एजेंट पंजीकृत हैं
-
जबकि हजारों एजेंट अवैध रूप से काम कर रहे हैं
विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक IAS संजीव वर्मा के अनुसार,
अमेरिका से 34 लोगों के डिपोर्ट होने के बाद सरकार ने यह सख्त फैसला लिया है।
🔍 अभियान चलाकर होगी पहचान
सरकार जल्द ही विशेष अभियान चलाकर
-
फर्जी ट्रैवल एजेंटों की पहचान करेगी
-
और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📜 पुराना कानून रहा बेअसर
पिछले साल फरवरी में बनाया गया
हरियाणा ट्रैवल एजेंटों का पंजीकरण और विनियमन विधेयक 2024
अब तक प्रभावी साबित नहीं हुआ।
अब सरकार उसमें नए और सख्त प्रावधान जोड़कर
फर्जी एजेंटों, कबूतरबाजी और डंकी रूट पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी में है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

