राज्य
बड़वानी में बर्बरता… महिला को प्रेमी संग बारिश में रातभर खंभे से बांधकर रखा, सुबह गांव में घुमाया; पति समेत 3 पर केस
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक महिला और उसके प्रेमी से बर्बरता की घटना सामने आई है। आरोपितों ने दोनों से मारपीट करते हुए रातभर खंभे से बांधकर रखा और अगले दिन गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ठीकरी थाना पुलिस ने सोमवार रात महिला के पति, देवर और भांजे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
शराब के नशे में पीटता था पति
डीएसपी महेश सुनैया के अनुसार 35 वर्षीय महिला का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था, उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, इसी दौरान एक रिश्तेदार, जो पेशे से ड्राइवर है और उम्र में तीन साल छोटा है, से उसके प्रेम संबंध बन गए।
दो माह पहले मायके चली गई थी महिला
करीब दो माह पहले महिला बच्चों को पति के पास छोड़कर मायके चली गई थी, लेकिन पति ने उसे समझाकर वापस ले आया। रविवार शाम को एक बार फिर वह प्रेमी के साथ दिखी, जिसके बाद पति, देवर और भांजे ने दोनों को पकड़कर मारपीट की और घर के बाहर खंभे से बांध दिया। दोनों बारिश के बीच पूरी रात खंभे से बंधे रहे।
सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस
सरपंच की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। महिला ने पति के साथ रहने से इन्कार किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। थाना प्रभारी विकास बैनल ने कहा कि न्यायालय में महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



