उत्तर प्रदेश
अतीक के बेटे अबान अहमद को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, अली और उमर ने अबान ने दी मिट्टी
प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके बड़े भाई अली अहमद और उमर अहमद भी पैरोल पर प्रयागराज पहुंचे. दोनों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान लाया गया, जहां परिवार के लोगों की मौजूदगी में अबान की अंतिम विदाई की रस्म पूरी की गई. इस दौरान कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे.
अली और उमर ने अबान को दी मिट्टी
अबान अहमद के अंतिम संस्कार के दौरान उसके बड़े भाई अली अहमद और उमर अहमद ने भी उसे मिट्टी दी. पैरोल पर प्रयागराज पहुंचे दोनों भाइयों ने कसारी मसारी कब्रिस्तान में अपने छोटे भाई को आखिरी विदाई दी. परिवार की मौजूदगी में अबान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दौरान कब्रिस्तान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित रखा. अबान की कब्र उसी कसारी मसारी कब्रिस्तान में बनाई गई है, जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद की कब्रें मौजूद हैं.
सुरक्षा के घेरे में पूरा हुआ अंतिम संस्कार
अबान के अंतिम संस्कार को देखते हुए कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई के लिए वहां पहुंच रहे थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और लोगों को कब्रिस्तान के आसपास से हटाया. पुलिसकर्मी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो.
झांसी हादसे में गई थी अबान की जान
अबान अहमद की मौत 6 अगस्त को झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हुई थी. वह अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने के लिए झांसी जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. हादसे के बाद अबान के शव का झांसी में पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उसे प्रयागराज लाया गया.
पैरोल पर आए थे दोनों बड़े भाई
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

