बिहार-झारखंड
भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, 1.34 लाख परिवारों को मिले 94 करोड़ रुपये
जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के बाढ़ प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक अनुदान राशि के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) का शुभारंभ किया।
इसी क्रम में भोजपुर जिले के 1,34,247 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में प्रति परिवार 7,000 रुपये की दर से कुल करीब 94 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। राशि सीधे खातों में पहुंचने से बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता मिली है।
भोजपुर में सबसे अधिक शाहपुर अंचल के 52,378 परिवारों को राशि मिली है। इसके बाद बड़हरा के 43,636, आरा सदर के 33,900, बिहिया के 3,327 और कोईलवर के 1,006 परिवारों के खाते में अनुदान राशि का हस्तांतरण किया गया।
इस प्रकार पांच अंचलों के कुल 1,34,247 परिवारों को प्रथम चरण में लाभ मिला है। वहीं, जिले के शेष पात्र बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशि हस्तांतरित करने के लिए डेटा प्रेषण का कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग-सह-प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, सांसद सुदामा प्रसाद, अगिआंव विधायक महेश पासवान, संदेश विधायक राधाचरण साह, विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष तथा महापौर इंदु देवी उपस्थित थे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में भोजपुर से जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा भी शामिल हुए। इस दौरान अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, उप विकास आयुक्त, भोजपुर, सहायक समाहर्ता, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी तथा संबंधित अंचल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
प्रशासन के अनुसार, शेष पात्र परिवारों का डेटा तैयार कर राज्य स्तर पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। डेटा सत्यापन एवं प्रेषण पूरा होने के बाद पात्र लाभुकों के खातों में भी आनुग्रहिक अनुदान राशि भेजी जाएगी। इससे बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास कार्य में आर्थिक मदद मिलेगी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

