मध्य प्रदेश
डोकरा हो गए, काहे के जवान…’ राहुल गांधी पर उमा भारती का तंज; मुख्यमंत्री से बंद कमरे में 40 मिनट की चर्चा
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भोपाल स्थित बंगले पर पहुंचकर मुलाकात की। दोनों नेताओं की 40 मिनट बंद कमरे में चर्चा हुई। दोनों की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में उमा भारती ने उज्जैन के प्रसिद्ध ‘खड़े हनुमान मंदिर’ मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पत्र लिखा है।
मुलाकात के बाद उमा भारती ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह शुद्ध भाई-बहन की मुलाकात है। उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के रास्ते को लेकर उमा भारती ने सुझाव दिया कि जैसे मस्जिद के लिए रास्ता निकाला गया, वैसे मंदिर के लिए भी रास्ता होना चाहिए। लोकतंत्र की संवैधानिक व्यवस्था में भेद नहीं किया जा सकता कि मस्जिद बचाएंगे तो मंदिर को गिरा देंगे, मंदिर नहीं गिरा सकते। उन्होंने कहा कि उज्जैन आने के बाद उन्हें विवाद की जानकारी मिली। बजरंगबली ने कमाल कर दिया, मैं तो उनकी वंदना करती हूं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव को सलाह देने के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि वह बहुत पढ़े-लिखे और काबिल व्यक्ति हैं। उन्हें किसी सलाह की जरूरत नहीं है, उन्हें तो आशीर्वाद की जरूरत है कि वह खूब सफल हों।
राहुल गांधी को लेकर बोलीं- डोकरा हो गए, काहे के जवान
उमा भारती ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर आ रहे राहुल गांधी पर तंज कसा कि अब राहुल बूढ़े हो चुके हैं, डोकरा हो चुके हैं, इस उम्र में तो नाती-पोते हो जाते हैं, वे काहे के जवान। मोदी से युवा प्यार करते हैं और उन्हीं को अपना नेता मानते हैं।
सरपंच से लेकर विधायक, मंत्री तक जिम्मेदारी तय हो
सागर के बंडा शराब कांड को लेकर उमा भारती ने कहा कि शराब पीनी ही नहीं चाहिए, लेकिन अवैध शराब की बिक्री रोकने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। पंच सरपंच से लेकर विधायक और मंत्री तक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री दिखाई देनी चाहिए। ‘जनप्रतिनिधियों को कैसे पता नहीं चला कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही थी?’
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पुलिस के संज्ञान में मामला लाकर कार्रवाई करानी चाहिए। उन्होंने कहा मैं खुद सागर जाकर बांडा में लोगों से मुलाकात करूंगी। उन्होंने अधिकारियों की आरोपितों से मिलीभगत होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

