मध्य प्रदेश
8 दिन बाद पैरोल पर जाना था, 9 माह में पूरी होनी थी सजा, फिर भी सतना जेल से फरार हुआ ‘मिस्टर गुड’
मध्य प्रदेश के सतना केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में 14 साल की सजा काट रहा 52 वर्षीय कैदी मंगलवार शाम फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि कैदी की 16वीं पैरोल स्वीकृत हो चुकी थी और महज आठ दिन बाद उसे घर जाने की अनुमति मिलने वाली थी। इतना ही नहीं, उसकी सजा पूरी होने में भी करीब नौ महीने ही बाकी थे।
मैहर जिले के अमरपाटन निवासी अच्छेलाल प्रजापति को जेल की मुख्य सीमा के बाहर स्थित गोशाला में देखा गया था। वह कथित तौर पर शौच जाने का बहाना बनाकर वहां पहुंचा और इसी दौरान फरार हो गया। उसके भागने की खबर सामने आते ही जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अच्छे व्यवहार के कारण मिला था ‘मिस्टर गुड’ नाम
जेल अधीक्षक लीना कोस्ता के अनुसार अच्छेलाल वर्ष 2014 से जेल में बंद था। जेल में 13 साल से अधिक समय के दौरान उसका आचरण अच्छा रहा। साथी कैदी और जेल कर्मचारी उसके व्यवहार के कारण उसे ‘मिस्टर गुड’ के नाम से बुलाते थे।
जेल में रहते हुए उसने विभिन्न काम किए और करीब 89 हजार रुपये की कमाई भी की। पिछले पांच वर्षों से वह जेल के मुख्य परिसर के बाहर स्थित क्षेत्र में भी काम करता रहा था। इस दौरान उसके खिलाफ किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई थी।
सजा खत्म होने में नौ महीने बाकी
अच्छेलाल की 16वीं पैरोल पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी। नियमों के मुताबिक करीब आठ दिन बाद उसे पैरोल पर घर जाने की अनुमति मिलनी थी। उसकी 14 साल की सजा में भी अब लगभग नौ महीने ही शेष थे।
इसके बावजूद उसने जेल से फरार होने का रास्ता चुना। उसके फरार होने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में बीमा राशि के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या, पिकअप से कुचलकर दिया हादसे का रूप; प्रेम विवाह का खौफनाक अंत
पकड़ा गया तो फरारी का मामला भी झेलेगा
जेल प्रशासन के मुताबिक, फरार कैदी के पकड़े जाने के बाद उसे हत्या के मामले में बची हुई सजा पूरी करनी होगी। इसके अलावा जेल से भागने के मामले में उसके खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
फिलहाल जेल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां फरार कैदी की तलाश में जुटी हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद वह मुख्य परिसर से बाहर स्थित गोशाला तक कैसे पहुंचा और वहां से फरार होने में कैसे सफल रहा।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

