Connect with us

मध्य प्रदेश

MP Weather: दिन में गर्मी, रात में गुलाबी ठंड; 15 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम, इन जिलों में हल्की वर्षा के आसार

प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। दोपहर में जहां तेज धूप और उमस पसीने छुड़ा रही है, वहीं सूरज ढलते ही मौसम में हल्की ठंडक घुलने लगी है। देर रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड की दस्तक से घरों में एसी-कूलर बंद होने लगे हैं और पंखों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

सबसे ज्यादा तपा ग्वालियर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। ग्वालियर में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा छतरपुर जिले के खजुराहो और राजगढ़ में 36.8 डिग्री सेल्सियस, धार में 36.7 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 36.5 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम व खरगोन में 36.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 35.9 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 35.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।

दूसरी ओर रात के पारे में नरमी है। नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंडक का अहसास बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- MP Weather: पूर्वी इलाकों में फिर बदला मौसम का मिजाज, रीवा-जबलपुर समेत 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार

यहां सक्रिय हैं वेदर सिस्टम

मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी हरियाणा पर ऊपरी हवा के दो अलग-अलग चक्रवात सक्रिय हैं। प्रदेश में इस समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से शनिवार को विंध्य अंचल के रीवा, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

15 अक्टूबर के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी और हवाओं में हल्की ठंडक घुलने लगेगी।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *