मध्य प्रदेश
भोपाल में नेपाली युवक व नाबालिग प्रेमिका ने जहर खाया, फिर एक ही कुंदे पर लगाई फांसी; मरने से पहले निभाईं शादी की रस्में
किशोर उम्र में पनपा प्यार धीरे-धीरे इतना गहरा हो गया कि दोनों ने साथ जीने के सपने देख लिए। शादी कर एक-दूसरे का साथ निभाने की चाह थी, लेकिन स्वजन की असहमति उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन गई। गुरुवार को हबीबगंज थाना क्षेत्र के एक मकान में दोनों ने शादी की रस्में निभाईं। कमरे में बुके और गुलाब रखे थे, फ्रिज पर मंगलसूत्र रखा था। लेकिन उनके अधूरे सपनों की गवाह जिंदगी नहीं, मौत बनी।
19 वर्षीय अमन गाह और 16 वर्षीय किशोरी ने पहले चूहामार दवा खाई और फिर एक ही कुंदे पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। मौके से शराब की बोतल और चूहामार दवा का पैकेट भी मिला है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार अमन मूल रूप से नेपाल के अर्गाखांची जिले का रहने वाला था। वह 11 नंबर क्षेत्र के पास चाइनीज फूड का ठेला लगाता था। उसकी मां हबीबगंज क्षेत्र में एक केमिस्ट के बंगले में केयरटेकर हैं। परिवार सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। किशोरी इसी क्षेत्र की रहने वाली स्कूली छात्रा थी। दोनों की दोस्ती करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन स्वजन राजी नहीं थे।
पहले निभाईं रस्में, फिर उठाया आत्मघाती कदम
गुरुवार दोपहर अमन के घर में अकेले होने पर किशोरी उसके कमरे में पहुंची। दोनों ने साथ खाना खाया। मौके पर मिले मंगलसूत्र, गुलाब और सिंदूर से अनुमान है कि उन्होंने शादी की रस्में निभाई थीं। इसके बाद दोनों ने चूहामार दवा खाई और फिर आगे के कमरे में छत के कुंदे पर दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
दोस्त को भेजा आखिरी वॉइस नोट
जान देने से पहले अमन ने दोस्त आर्यन थारू को वॉइस नोट भेजा था, जिसमें कहा, “तूने मेरे लिए बहुत किया है, लेकिन जा रहा हूं, अलविदा।” संदेश मिलने के बाद आर्यन उसे तलाशते हुए पहुंचा। गुरुवार रात करीब आठ बजे दोनों के शव मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- MP में शराब दुकानों के नाम पर 1 करोड़ की रिश्वत का आरोप, डिप्टी CM देवड़ा के OSD हटाए गए; कांग्रेस की मांग- रिटायर्ड जज से कराएं जांच
माता-पिता गमी में गए थे नेपाल
घटना के समय अमन के माता-पिता परिवार में एक सदस्य की मौत के कारण नेपाल गए हुए थे। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि खुदकुशी के कारण स्पष्ट नहीं हैं। युवक के माता-पिता के भोपाल पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस दोनों परिवारों के बयान और मोबाइल सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

