राज्य
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी छात्रों के सामने कन्फ्यूजन, रजिस्ट्रेशन से पहले परीक्षा फार्म की डेडलाइन
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म 24 मई तक भरा जाएगा। साथ ही फार्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 मई तक पूरी की जाएगी।
यानी परीक्षा फार्म भरने की तिथि पहले समाप्त हो जाएगी और उसके एक दिन बाद तक विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन होगा। सत्र 2025-27 के तहत पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकित विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फार्म भरने की तिथि दोनों एक ही साथ चलती रहेगी।
विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को पीजी स्तरीय कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि विस्तारित की गई। अब 25 मई तक रजिस्ट्रेशन होगा। पहले 16 मई तक रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित थी।

कई पीजी विभागों और कालेजों में अब तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण प्राचार्यों और पीजी विभागाध्यक्षों के अनुरोध पर विश्वविद्यालय ने मंगलवार को तिथि विस्तारित की है।
इस बीच तिथि विस्तारित की अधिसूचना से एक दिन पहले सोमवार को ही विश्वविद्यालय की ओर से पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि जारी कर दी गई। इसके लिए अंतिम तिथि 24 मई है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी तिथियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फार्म भरने की तिथि विस्तारित की जा सकती है। विश्वविद्यालय में पहले परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी हुई। इसके बाद दुबारा रजिस्ट्रेशन की तिथि विस्तारित की गई।
18 की दूसरी पाली में रद स्नातक परीक्षा अगले सप्ताह संभावित
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 18 मई को दूसरी पाली में रद हुई स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा अगले सप्ताह संभावित है। सबकुछ ठीक रहा तो 26 मई को दूसरी पाली में परीक्षा कराई जा सकती है। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
दूसरी ओर मंगलवार को विश्वविद्यालय की ओर से दोपहर में 23 मई को दूसरी पाली में परीक्षा कराए जाने की अधिसूचना जारी की गई। इसके बाद कई प्राचार्यों की ओर से फोन कर विश्वविद्यालय को सूचित किया गया कि 23 और 24 मई को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन होना है।
ऐसे में 23 और 24 मई को परीक्षा नहीं कराई जा सकती है। इस आधार पर विश्वविद्यालय की ओर से शाम में इस अधिसूचना को वापस ले ली गई। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 18 मई को दूसरी पाली में रद हुई परीक्षा की नई तिथि जल्द ही जारी होगी। इसकी जानकारी सभी कालेजों के प्राचार्यों को दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को कई केंद्रों पर पहली पाली में ही दूसरी पाली का प्रश्न पत्र बंटने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद विद्यार्थियों ने काफी विरोध जताया था।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



