लाइफ स्टाइल
न फ्रांस, न स्विट्जरलैंड! दुनिया के बेस्ट देशों की लिस्ट में इस देश ने मारी बाजी, जानें भारत किस नंबर पर
अगर आपको भी घूमने-फिरने का शौक है, तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। Condé Nast Traveller ने अपने 29वें एडिशन में साल 2026 के दुनिया के बेस्ट देशों (The Best Countries in the World 2026) की लिस्ट जारी की है।
ये लिस्ट में दुनियाभर के हजारों यात्रियों की रेटिंग के आधार पर बनाई गई है और जिस देश का नाम टॉप पर है, उसे जानकर आपको शायद ही हैरानी हो। आइए जानें इस लिस्ट में कौन-कौन से देश किस रैंकिंग पर हैं।
कैसे तैयार की गई यह खास सूची?
इस सर्वे के लिए 1 अप्रैल से 30 जून 2026 के बीच एक ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट पर दुनियाभर से हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वे में होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइंस, शहर, द्वीप और क्रूज लाइन्स जैसी अलग-अलग कैटेगोरीज को शामिल किया गया था।
इस सर्वे में रेटिंग के 5 स्केल थे- बेस्ट, वेरी गुड, गुड, फेयर और पूअर, जिसे बाद में प्रतिशत में बदलकर एवरेज से फाइनल स्कोर निकाला गया।
ये है दुनिया का नंबर 1 देश
98.14 के स्कोर के साथ ग्रीस ने इस साल दुनिया का सबसे बेस्ट देश का खिताब अपने नाम किया है। यहां सैंटोरिनी, मायकोनोस, क्रीट, पारोस, हाइड्रा, टीनोस जैसी मशहूर जगहों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, ग्रीस की राजधानी एथेंस सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर नहीं है, बल्कि एक क्रिएटिव स्पॉट भी है। यहां के खूबसूरत आर्ट गैलेरीज और शानदार होटल इसे यूरोप की सबसे कूल खूबसूरत जगहों में से एक बनाते हैं।
टॉप 10 में कौन-कौन से देश शामिल?
इस लिस्ट में ग्रीस के बाद दूसरे स्थान पर जापान 97.01 स्कोर के साथ और तीसरे स्थान पर इटली ने 96.48 स्कोर के साथ जगह बनाई। वहीं तुर्की 94.90 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहा। पुर्तगाल का स्कोर 94.64, कोस्टा रिका 94.29, क्रोएशिया 94.01 और इंडोनेशिया 93.75 स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहा। इस लिस्ट में नौंवे स्थान पर केन्या है, जिसे 93.57 स्कोर मिले और दसवें स्थान पर थाईलैंड 93.26 स्कोर के साथ है।
भारत की क्या है रैंकिंग?
बेस्ट देशों की इस लिस्ट में भारत को 92.11 स्कोर के साथ 17वां स्थान मिला, जो इसे ग्लोबल लेवल पर टॉप 20 देशों की लिस्ट में शामिल करता है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

