खेल
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेलना मेरा सपना : हरमनप्रीत
पंजाब सरकार द्वारा इस साल के अंत में एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी की योजना की घोषणा के बीच भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि अपने गृह राज्य में भारत के रंग में खेलना उनका सपना था।
अगस्त में विश्व कप और सितंबर में एशियाई खेल खेलने के बाद भारतीय हॉकी टीम को अक्टूबर में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस टूर्नामेंट के जालंधर और मोहाली में होने की संभावना है जिसमें पाकिस्तान, जापान, चीन और कोरिया जैसी टीमें हिस्सा ले सकती हैं।
हरमनप्रीत ने कहा, ‘पंजाब में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलना मेरा सपना है। उन्होंने कहा, ‘भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के हर खिलाड़ी का यह सपना है।
उन्होंने कहा, ‘पूरी टीम पंजाब में होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर बेहद उत्साहित है। पंजाब में फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जब से हमने हॉकी खेलना शुरू किया है, तब से हमारी यह गहरी इच्छा थी कि हम यहां पंजाब में मैच खेलें। अब जब मौका आखिरकार हमारे सामने आ गया है, तो हम इंतजार नहीं कर सकते।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



