उत्तर प्रदेश
सुपरहिट भोजपुरी गाना ‘घिस-घिस’ में अक्षय कुमार संग बिताया पल क्यों नहीं भूल पाएंगी अक्षरा, खुद बताई ये वजह
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के नए गाने ‘घिस घिस घिस’ की रिलीज के बाद भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं है. टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हुए इस गाने के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने पर अक्षरा सिंह ने खुलकर अपनी इमोशनल शेयर की है. अक्षरा ने कहा कि एक ‘बिहारी बेटी’ होने के नाते उनके लिए यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है कि उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने और खुद अक्षय कुमार को भोजपुरी स्टेप्स पर नचाने का मौका मिला है.
‘ऐसा लग रहा है जैसे मैं अभी भी कोई सपना देख रही हूं’
बॉलीवुड में अपनी इस धमाकेदार एंट्री पर अक्षरा सिंह काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा ‘मुझे तो ऐसा लग रहा है कि मैं अभी किसी खूबसूरत सपने में जी रही हूं. बिहार के लोगों ने, जहां मैं कभी गली-कस्बों में घूमा करती थी, मुझे इतना प्यार और आशीर्वाद देकर आज इस मुकाम पर पहुंचा दिया है. एक बिहारी बेटी को लोगों ने इतना स्नेह दिया कि आज मैं सीधे अक्षय सर के साथ काम कर रही हूं. ‘वेलकम टू द जंगल’ में इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक दिग्गज आर्टिस्ट हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए गर्व की बात है. गाने को मिल रहा रिस्पांस भी बेहद अमेजिंग है.’
अक्षय सर के साथ वो ‘स्पेशल मोमेंट’ जो ताउम्र याद रहेगा
अक्षय कुमार के साथ बिताए गए खास पलों को याद करते हुए अक्षरा ने एक बेहद दिलचस्प वाकया शेयर किया. उन्होंने बताया कि ‘शूटिंग के दौरान अक्षय सर के साथ मेरा सबसे स्पेशल मोमेंट वो था, जब मैंने उनके साथ राजगीरा की रोटी पर घी और गुड़ लपेटकर खाया. जैसे हम बचपन में रोल बनाकर खाते थे, बिल्कुल वैसे ही. उनके साथ बिताया हर पल मेरे लिए बेहद कीमती है. मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे बॉलीवुड में पहला ही मौका डायरेक्ट अक्षय कुमार के साथ मिला, जिसे मैं ताउम्र याद रखूंगी.’
बिहार में फिल्म सिटी को लेकर नेताओं से अपील
जब अक्षरा से पूछा गया कि क्या वे अब लगातार बॉलीवुड में ही काम करेंगी? तो उन्होंने कहा कि अगर जनता की दुआएं रहीं तो बिल्कुल करेंगी. इसके साथ ही बिहार के विकास पर बात करते हुए अक्षरा ने एंटरटेनमेंट सेक्टर को लेकर अपनी चिंताएं जताईं. उन्होंने सरकार से मांग की बिहार अब हर क्षेत्र में डेवलप कर रहा है, इसलिए मैं राज्य के सभी माननीय नेताओं से चाहूंगी कि वे अब एंटरटेनमेंट सेक्टर पर भी विशेष ध्यान दें. हमें बिहार में ही शूटिंग की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि हम इत्मीनान से काम कर सकें. हमारे बिहार में ऐसे बहुत से खूबसूरत और बेहतरीन लोकेशंस हैं, जो अभी तक पूरी तरह अनटच्ड हैं.’
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



