उत्तर प्रदेश
UP Weather Update: यूपी के 55 से ज्यादा जिलों में आज बारिश और वज्रपात का IMD अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 2 जून को प्रदेश के 55 से अधिक जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है. कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.
पूर्वी यूपी में सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है.
लखनऊ-कानपुर समेत अवध क्षेत्र में भी अलर्ट
राजधानी लखनऊ सहित उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. वहीं कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद और कन्नौज समेत आसपास के जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.
पश्चिमी और बुंदेलखंड के जिलों पर भी नजर
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र के जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी मौसम करवट ले सकता है और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है.
वज्रपात से बचाव के लिए बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. किसानों, मजदूरों और बाहर काम करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

