मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ में बुजुर्ग किसान दंपती की नृशंस हत्या, खेत पर बनी झोपड़ी में मिले खून से लथपथ शव
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में स्थित रामनगर गांव खेत पर सो रहे बुजुर्ग किसान दंपती की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। रविवार सुबह खेत में बनी झोपड़ी के भीतर दोनों के रक्तरंजित शव मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है। इस दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है।
सुबह चला वारदात का पता
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 70 वर्षीय चैनू घोष और उनकी पत्नी पानबाई (70) के रूप में हुई है। दोनों अपने खेत पर बनी झोपड़ी में रहते थे। रविवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने झोपड़ी के भीतर शव पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात लोगों द्वारा दंपती पर धारदार हथियार और लाठियों से हमला किया गया। गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जमीन विवाद की आशंका
पुलिस जांच में जमीन विवाद की आशंका सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब दो एकड़ कृषि भूमि को लेकर चल रही पुरानी रंजिश इस दोहरे हत्याकांड की वजह हो सकती है। हालांकि हत्या के पीछे का वास्तविक कारण विस्तृत जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



