उत्तर प्रदेश
‘कौन आप पर भरोसा करेगा…’ गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर अनिल राजभर ने मुस्लिम समुदाय को लेकर दिया बड़ा बयान! सपा पर भी साधा निशाना
गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर का बड़ा बयान सामने आया है. बहराइच में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज गंभीरता से सोचे. उन्होंने कहा कि ‘आप गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की बात करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं के बाद आप पर कौन भरोसा करेगा?’. मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर समाज को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.
बहराइच कार्यक्रम में दिया बयान
क्या है सूर्या हत्याकांड का पूरा मामला?
गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में रहने वाले सूर्या पर 28 मई को हुए एक विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल सूर्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आसद ने अपने पिता नवाब और अन्य साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई थी. वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाद की वजह ईद-उल-अजहा पर बकरे की कुर्बानी देखने से इनकार करना था. हालांकि पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है.
मुख्य आरोपी ढेर, अन्य आरोपी गिरफ्तार
मामले में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी आसद को 31 मई को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था. उसके पिता नवाब और उसके सहयोगी फरहान तथा आतिफ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा प्रशासन ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर कथित अवैध कब्जे के मामले में जवाब मांगा है. इस दौरान अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला और कहा कि भाजपा सरकार ऐतिहासिक महापुरुषों के सम्मान और उनके स्मारकों के निर्माण का काम कर रही है, जबकि पिछली सरकारों की प्राथमिकताएं अलग थीं.
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



