Connect with us

राज्य

लालू यादव को राबड़ी देवी ने खिलाया केक, बच्चों ने लुटाया प्यार; पापा के 79वें जन्मदिन पर भावुक हुए लाल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज 79 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन का केक काटा। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने एक्स पर इस खास पल की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में राबड़ी देवी पति लालू प्रसाद यादव को केक खिलाते हुए दिख रही हैं।

तेज प्रताप यादव ने किया भावुक पोस्ट

वहीं लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपने पिता के जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिखते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया।

2

इसके साथ ही तेज प्रपात यादव ने लिखा कि पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं। आपके जैसा व्यक्तित्व, आपकी जैसी दूरदृष्टि, आपकी जैसी निस्वार्थ भावना और आपकी जैसी दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले। आपने पूरे परिवार को हमेशा एकजुट रखा, हमें हर सुख-दुख में संभाला और बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ हमारे लिए समर्पित कर दिया।

3

सिर्फ अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों के लिए भी आपने अपना पूरा जीवन सेवा में लगा दिया। आपकी समाज सेवा, आपका त्याग और लोगों प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।

3

मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझे आपका बेटा बनाया। मेरी यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ, खुश और दीर्घायु रहें। भगवान आपको हर खुशी दें, उत्तम स्वास्थ्य दें और लंबी उम्र प्रदान करें।

रोहिणी आचार्य ने भी दी बधाई

वहीं लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने भी उन्हें बधाई दी। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा मेरी ज़िंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे।

rohini

लालू यादव के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending