Connect with us

बिहार-झारखंड

Bhagalpur Liquor Raid: नवगछिया में उत्पाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार लीटर जावा महुआ और चुलाई शराब नष्ट

नवगछिया उत्पाद थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास के नेतृत्व में टीम ने नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा स्थित गोढ़ी टोला वार्ड-14 में कोशी नदी नाव से पार कर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 4 हजार लीटर जावा महुआ घोल, 140 लीटर चुलाई शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस टीम को देखते ही अवैध शराब निर्माण में शामिल आरोपी फरार हो गया। इस मामले में उत्पाद थाना पुलिस ने सदा सिंह, पिता- रजो सिंह, निवासी नवगछिया थाना क्षेत्र के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 9.58.58 AM

उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और किसी भी कीमत पर अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *