Connect with us

एंटरटेनमेंट

Main Vaapas Aaunga ने भरी ऊंची उड़ान, कमाई सुनकर Alpha और वेलकम टू द जंगल के मेकर्स की भी बढ़ेगी टेंशन

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त बड़ी फिल्मों के बीच तकरार देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां पिछले 8 दिनों से अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है, तो वहीं उसे टक्कर देने के लिए अब आलिया-बॉबी देओल की ‘ऐल्फा’ बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतरी है।

हालांकि, एक तरफ जहां सभी का ध्यान इन दो बड़ी फिल्मों पर हैं, तो वहीं इनकी नाक के नीचे से ‘मैं वापस आऊंगा’ हर दिन करोड़ों उड़ाकर ले जा रही है। चौथे वीकेंड में एंटर कर चुकी दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिनों में कुल कितनी कमाई की, नीचे देखें डिटेल्स:

मैं वापस आऊंगा ने 22 दिनों में कमाई मोटी रकम
‘मैं वापस आऊंगा’ को शुरुआत भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी न मिली हो, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी ने इस फिल्म को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां अब ये बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भर रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ-वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर इस मूवी ने चौथे फ्राइडे को तकरीबन 1.05 करोड़ का बिजनेस किया है।

ऐल्फा (Alpha) और बेबी डू और डाई के कारण ‘मैं वापस आऊंगा’ की स्क्रीन्स कम हुईं, लेकिन इसके बावजूद चौथे वीक में आकर दो बड़ी फिल्मों से टक्कर लेकर सिंगल डे में एक करोड़ कमाना एक बड़ा अचीवमेंट है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *