मध्य प्रदेश
MP के जिस जिले में बनती है हजारों मेगावाट बिजली, वहीं पर तीन महीने से अंधेरे में पूरा गांव; ₹9 लाख बकाया पर काटी सप्लाई
खंडवा जिला मध्य प्रदेश का प्रमुख पावर हब है। यहां स्थित हाईड्रो, थर्मल और सोलर परियोजनाओं की छह इकाइयां प्रतिदिन 4318 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता रखती हैं, जो प्रदेश के कुल उत्पादन क्षमता का करीब 13 फीसद है। खंडवा में उत्पादित बिजली से प्रदेश के विभिन्न जिले रोशन होते हैं, रेलवे सहित उद्योगों में भी इसकी आपूर्ति की जाती है, लेकिन इन्हीं विद्युत परियोजनाओं से करीब 70 किमी दूर स्थित जिले का खजूरी गांव पिछले तीन महीने से अंधेरे में है।
यहां के उपभोक्ताओं पर करीब नौ लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने के कारण विद्युत विरतण कंपनी ने पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या और कृषि कार्य दोनों प्रभावित हैं।
ट्रांसफार्मर खराब हुआ, फिर बंद कर दी गई बिजली
ग्रामीणों के मुताबकि, लगभग तीन महीने पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। विद्युत कंपनी ने बकाया बिल जमा करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, बाद में पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ता भी परेशान हैं। ग्रामीण विनोद चौहान का कहना है कि बकायदारों के अलग अलग कनेक्शन काटे जाने चाहिए। उनकी गलती की सजा हम लोग क्यों भुगतें।
70 में सिर्फ 5 परिवारों के बिल भरने का दावा
वहीं लाइनमैन शिवनारायण कुशवाह ने बताया कि गांव के 70 में सिर्फ पांच परिवार ही नियमित रूप से बिल जमा करते हैं। 65 उपभोक्ताओं पर नौ लाख रुपये की राशि बकाया है, कुछ उपभोक्ताओं पर 40 हजार रुपये तक का बिल बकाया है। कई परिवारों ने कनेक्शन लेने के बाद से ही बिल जमा नहीं किया।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

