राज्य
MP Board की परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव: CBSE की तर्ज पर होंगे प्रश्न; लघु उत्तरीय प्रश्नों मे विकल्प की सुविधा खत्म
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने सत्र 2026-27 का नौवीं से 12वीं तक के सभी विषयों की अंक योजना और प्रश्नों का पैटर्न जारी किया है। इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड का प्रश्नपत्र सीबीएसई की तर्ज पर होगा। 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को अति लघु उत्तरीय प्रश्न ज्यादा हल करने होंगे। लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम की गई है।
सीधे नहीं, तर्क आधारित पूछे जाएंगे सवाल
परीक्षा में प्रश्न अब सीधे-सीधे नहीं, बल्कि तार्किक पूछे जाएंगे, जिसके लिए विद्यार्थियों को पूरी पाठ्यपुस्तक पढ़नी होगी। बता दें कि अभी तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न चार होते थे, लेकिन अब लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या तीन-तीन कर दी गई है। साथ ही लघु उत्तरीय प्रश्नों में विकल्प नहीं दिया जाएगा।
सीबीएसई पैटर्न पर बनेंगे प्रश्न-पत्र
माशिमं नौवीं से 12वीं तक सीबीएसई पैटर्न पर किताबें लागू कर दी है। पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा सभी किताबों का प्रकाशन भी इसी अनुसार किया जाता है। वर्ष 2022-23 की परीक्षा के प्रश्न-पत्रों का पैटर्न परंपरानुसार था। पिछले साल से मंडल ने इस पैटर्न को बदल दिया है।
इस तरह की होगी अंक योजना
10वीं का प्रश्नपत्र
– कुल प्रश्नों की संख्या – 23 – 75 अंक
– वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 30 अंक (प्रत्येक उप प्रश्न पर एक अंक निर्धारित है)
– वैकल्पिक प्रश्न – छह अंक
– रिक्त स्थानों की पूर्ति – छह अंक
– सत्य-असत्य लिखिए – छह अंक
– सही जोड़ी का मिलान – छह अंक
– एक वाक्य में लिखिए – छह अंक
– अति लघुउत्तरीय 12 प्रश्न – 24 अंक (प्रत्येक प्रश्न दो अंक निर्धारित हैं)।
– लघुउत्तरीय तीन प्रश्न – नौ अंक (प्रत्येक प्रश्न पर तीन अंक निर्धारित है)।
– दीर्घ उत्तरीय तीन प्रश्न – 12 अंक (प्रत्येक प्रश्न पर चार अंक निर्धारित है)।
12वीं के नॉन प्रायोगिक विषय का प्रश्नपत्र – 80 अंक
– वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 32 अंक (प्रत्येक उप प्रश्न पर एक अंक निर्धारित है)
– वैकल्पिक प्रश्न – छह अंक
– रिक्त स्थानों की पूर्ति – छह अंक
– सत्य-असत्य लिखिए – छह अंक
– सही जोड़ी का मिलान – सात अंक
– एक वाक्य में लिखिए – सात अंक
– अति लघुउत्तरीय 10 प्रश्न – 20 अंक (प्रत्येक प्रश्न दो अंक निर्धारित हैं)।
– लघुउत्तरीय चार प्रश्न – 12 अंक (प्रत्येक प्रश्न पर तीन अंक निर्धारित है)।
– दीर्घ उत्तरीय चार प्रश्न – 16 अंक (प्रत्येक प्रश्न पर चार अंक निर्धारित है)।
12वीं के प्रायोगिक विषय का प्रश्नपत्र-70 अंक
– वस्तुनिष्ठ प्रश्न -28 अंक (प्रत्येक उप प्रश्न पर एक अंक निर्धारित है)
– वैकल्पिक प्रश्न – छह अंक
– रिक्त स्थानों की पूर्ति – छह अंक
– सत्य-असत्य लिखिए – छह अंक
– सही जोड़ी का मिलान – पांच अंक
– एक वाक्य में लिखिए – पांच अंक
– अति लघुउत्तरीय सात प्रश्न – 14 अंक (प्रत्येक प्रश्न दो अंक निर्धारित हैं)।
– लघुउत्तरीय चार प्रश्न – 12 अंक (प्रत्येक प्रश्न पर तीन अंक निर्धारित है)।
– दीर्घ उत्तरीय चार प्रश्न -16 अंक (प्रत्येक प्रश्न पर चार अंक निर्धारित है)।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



