एंटरटेनमेंट
Netflix पर आते ही 7 एपिसोड की सीरीज ने जमाई धाक, कॉमेडी ड्रामा को IMDb पर मिली धांसू रेटिंग
ओटीटी पर रिलीज होने के बाद कुछ ही फिल्में या सीरीज होती हैं जो कम टाइम में ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना पाती हैं। अब हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हुई 7 एपिसोड की सीरीज ने रिलीज होते ही ना सिर्फ टॉप 5 में जगह बनाई बल्कि IMDb पर भी धांसू रेटिंग हासिल की है।
क्या है फिल्म की कहानी?
7 एपिसोड वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज की कहानी एक ऐसे लड़के के ईर्द-गिर्द घूमती है जो बदकिस्मत और खुद पर शक करने वाला इंसान है। वह अपने दबंग पिता से बचने के लिए एक रूढ़िवादी और बहुत ज्यादा आबादी वाले गांव में सेक्स एजुकेशन ऑफिसर की नौकरी करने लगता है।
_super
यह भी पढ़ें- OTT पर गदर काट रही TVF की नई सीरीज, 3.5 मिलियन व्यूज के साथ टॉप 10 में शामिल; ‘फुलेरा नरेश’ ने जीत लिया दिल
उसने पूरी जिंदगी अपने सख्त और कड़े मिजाज वाले पिता के साये में बिताई है। उनके पिता एक स्कूल टीचर हैं और सेक्स पर बातचीत को पूरी तरह बकवास मानते हैं। आजादी पाने और अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खुद को साबित करने के लिए, वह एक अनोखा सरकारी काम स्वीकार करता है- गांव के लोगों को जागरूक करना। यह एक दूर-दराज का गांव है जहां गर्भनिरोधक, माहवारी या सहमति जैसी बातों का जोरदार विरोध किया जाता है।
_super (2)
मजेदार बात यह है कि इस टॉपिक पर उसका कोई अनुभव नहीं है और वह खुद भी वर्जिन है, इसलिए गांव वाले उसका मजा क उड़ाते हैं और गुस्साई भीड़ उसे निशाना बनाती है।
कौन सी है ये सीरीज?
जिस कॉमेडी ड्रामा (Comedy Drama) सीरीज की हम बात कर रहे हैं वह है- सुपर सुब्बू (Super Subbu)। जिसमें सुंदीप किशन (Sundeep Kishan) ने लीड किरदार निभाया है। मिथिला पालकर ने सीरीज में उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है। इसमें ब्रह्मानंद, मुरली शर्मा, मानसा चौधरी जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं।
_super (6)
सीरीज के बारे में
सीरीज नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज हुई है और ‘लॉक अप 2’ के बाद नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। सीरीज को IMDb पर 7.6 की धांसू रेटिंग मिली है। इस सीरीज का निर्देशन मल्लिक राम ने किया है और इसमें टोटल 7 एपिसोड हैं।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



