उत्तर प्रदेश
NTA की गड़बड़ी से फिर परेशान हुए स्टूडेंट्स, CUET UG परीक्षा में तकनीकी खराबी, 3 की जगह 4 बजे होगी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बीते कुछ समय से लगातार सवालों के घेरे में है. अभी मेडिकल परीक्षा NEET में हुए कथित पेपर लीक का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एजेंसी एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गई है. 30 मई 2026 को देश भर में आयोजित हो रही CUET UG 2026 की परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर भारी अव्यवस्था और तकनीकी खराबी देखने को मिली. इस बड़ी चूक के कारण देश के कई परीक्षा केंद्रों पर सुबह की शिफ्ट का पेपर तय समय पर शुरू ही नहीं हो सका जिसके बाद सेंटर्स पर छात्र और अभिभावक भड़क उठे. सुबह की इस भारी लापरवाही का सीधा असर दोपहर की शिफ्ट पर भी पड़ा है जिसके चलते एनटीए को आनन-फानन में दोपहर की परीक्षा का समय 3 बजे से 4 बजे तक के लिए शिफ्ट किया गया.
सुबह 9 बजे का पेपर 11 बजे तक नहीं हुआ शुरू
देशभर के कई केंद्रों से आई रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षा हॉल में न सिर्फ तकनीकी दिक्कतें आईं बल्कि छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं की भी भारी कमी नजर आई. इस अव्यवस्था की सबसे चौंकाने वाली तस्वीरें उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से सामने आईं.
3 की जगह अब 4 बजे से होगी परीक्षा
सुबह की शिफ्ट में हुई इस बड़ी देरी और तकनीकी खराबी का असर सीधे दूसरी शिफ्ट पर देखने को मिला है. किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह न फैले इसके लिए एनटीए ने तुरंत एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी कर दोपहर की शिफ्ट को री-शेड्यूल कर दिया है.
- रिपोर्टिंग और गेट एंट्री का समय: दोपहर 02:30 बजे से
- परीक्षा शुरू होने का समय: पहले यह दोपहर 03:00 बजे निर्धारित था, जिसे अब बदलकर शाम 04:00 बजे कर दिया गया है.
एक के बाद एक बड़ी परीक्षाओं में हो रही इस तरह की गंभीर चूकों के बाद एनटीए युवाओं और विपक्ष के निशाने पर आ गई है. बढ़ते बवाल को देखते हुए एजेंसी ने अपनी सफाई जारी की है. एनटीए ने इस भारी असुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों पर परेशान हो रहे छात्रों और उनके अभिभावकों से खेद जताया है. साथ ही एजेंसी ने उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया है कि इस तकनीकी खराबी और देरी की वजह से किसी भी छात्र का कीमती समय बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा और सभी को पूरा समय मिलेगा.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

