बिहार-झारखंड
‘अगर एक खून माफ होता तो…’, मुख्य चुनाव आयुक्त पर भड़के VIP चीफ मुकेश सहनी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी ने विवादित बयान दिया है। मुकेस सहनी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर उनको एक खून माफ होता तो वो सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते।
दरअसल, विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान को तुरंत रद करने की मांग की है। इसके साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष ने आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग को अपनी मनमर्जी से एक ‘तानाशाह’ की तरह चला रहे हैं।
‘बीजेपी का आयोग’
मुकेश सहनी का कहना है कि यह चुनाव आयोग बीजेपी का आयोग बन चुका है और ज्ञानेश कुमार को मैं कहना चाहता हूं कि थोड़ी शर्म करो, तुम देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हो।
सहनी का ज्ञानेश कुमार पर विवादित बयान
अभी अगर हमको अगर एक खून अगर माफ होता ना, तो सबसे पहले ज्ञानेश को गोली मार देते, लेकिन अब क्या करें? हम तो संविधान को मानने वाले लोग हैं। – मुकेश सहनी
‘2029 में बनेगी राहुल गांधी की सरकार’
सहनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में ये छूटेंगे नहीं। 2029 में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश में सरकार बनेगी और पहले आदमी यही होंगे जो जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनके साथ में जितने भी लोग इसमें शामिल हैं, वो भी जेल जाएंगे। कोई बचने वाला नहीं है।
‘अगर जिंदा रहे तो जेल जाएंगे…’
सहनी ने कहा कि अगर उससे पहले ये मर गए तो फिर बात अलग है। अगर जिंदा रहेंगे तो ये जेल जाएंगे और इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है। कोई उसको बचाने वाला नहीं है। हो सकता है तो मोदी जी भी जेल जाएंगे।
‘चुनाव बंद कर दो’
सहनी ने चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आखिर चुनाव क्यों करा रहे हो? बंद कर दो चुनाव। देश का लाखों, करोड़ों, अरबों रुपया खर्चा हो रहा है और अगर कोई गलत तरीके से जनादेश को अपने पक्ष में कर ले, फिर किस लिए आपने चुनाव आयोग बनाया है? ये बातें देश के जनता को समझने की आवश्यकता है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

