Connect with us

एंटरटेनमेंट

अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रस्तुति देंगे ए आर रहमान

ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान अटारी बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगे।

‘जय हो- ए ट्रिब्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’ नाम का यह कार्यक्रम रविवार को शाम 4.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच पंजाब के अटारी बॉर्डर के जेसीपी स्टेडियम में परेड समारोह के दौरान आयोजित किया जाएगा।

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापास आऊंगा’ की टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले बीएसएफ कर्मियों को अपनी तरह की पहली श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।

पद्म भूषण से सम्मानित रहमान के साथ इस कार्यक्रम में अली, अभिनेता वेदांग रैना और गायक मोहित चौहान, पूजा तिवारी और नरगिस भी शामिल होंगे, जिन्होंने फिल्म के संगीत में योगदान दिया है।

फिल्म के निर्माता बिड़ला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और मोहित चौधरी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

प्यार और लालसा की आकर्षक कहानी बताई गई ‘मैं वापास आऊंगा’ में रैना के साथ दिलजीत दोसांझ, शर्वरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह हैं।

इस फिल्म में अली, रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की तिकड़ी भी है, जो इससे पहले ‘रॉकस्टार’, ‘तमाशा’ और ‘अमर सिंह चमकिला’ में साथ काम कर चुके हैं।

‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending