Connect with us

विदेश

अमेरिका ने 75 देशों के लिए इमिग्रेशन वीज़ा प्रोसेसिंग रोकी

अमेरिका सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 75 देशों के नागरिकों के लिए इमिग्रेशन वीज़ा प्रोसेसिंग पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह निर्णय 21 जनवरी 2026 से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। यह रोक उन लोगों पर लागू होगी जो अमेरिका में स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) के लिए आवेदन कर रहे हैं। हालांकि, टूरिस्ट, स्टूडेंट और बिजनेस वीज़ा पर इसका असर नहीं पड़ेगा। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह कदम वीज़ा जांच प्रक्रिया को सख्त बनाने और सरकारी सुविधाओं पर निर्भरता को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस फैसले से एशिया, अफ्रीका, मध्य-पूर्व और लैटिन अमेरिका के कई देशों के नागरिक प्रभावित होंगे। इस निर्णय के कारण हजारों परिवारों के पुनर्मिलन और स्थायी बसावट की योजनाएं अब टल सकती हैं।

अमेरिका सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 75 देशों के नागरिकों के लिए इमिग्रेशन वीज़ा प्रोसेसिंग पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह निर्णय 21 जनवरी 2026 से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

यह रोक उन लोगों पर लागू होगी जो अमेरिका में स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) के लिए आवेदन कर रहे हैं। हालांकि, टूरिस्ट, स्टूडेंट और बिजनेस वीज़ा पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह कदम वीज़ा जांच प्रक्रिया को सख्त बनाने और सरकारी सुविधाओं पर निर्भरता को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस फैसले से एशिया, अफ्रीका, मध्य-पूर्व और लैटिन अमेरिका के कई देशों के नागरिक प्रभावित होंगे।

इस निर्णय के कारण हजारों परिवारों के पुनर्मिलन और स्थायी बसावट की योजनाएं अब टल सकती हैं।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *