बिहार-झारखंड
आरा में जलजमाव से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, आगजनी कर सड़क जाम; आरा-सासाराम हाईवे पर लगी कतार
नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मठिया के पास नाली निर्माण नहीं होने और जलजमाव की समस्या से नाराज मोहल्लेवासियों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा।
आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर आरा-सासाराम मुख्य मार्ग और आरा-मोहनिया हाईवे को जाम कर दिया। इससे दोनों मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।
सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे से मार्ग पर परिचालन बाधित रहने से राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में कई वाहन फंसे रहे।
नाली नहीं बनने से जलजमाव की समस्या
मोहल्लेवासियों का कहना है कि इलाके में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश होते ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में परेशानी होती है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नाली निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे नाराज होकर लोगों ने बुधवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
आगजनी कर जताया विरोध
आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने अनाईठ मठिया के समीप सड़क पर आगजनी कर यातायात रोक दिया। प्रदर्शन के कारण आरा-सासाराम मुख्य मार्ग के साथ आरा-मोहनिया हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।
जाम की सूचना मिलने के बाद नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया।
समाचार लिखे जाने तक दोनों मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और वाहनों का परिचालन प्रभावित था। पुलिस लोगों को समझाने और यातायात बहाल कराने के प्रयास में जुटी थी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

